देवस्थानम बोर्ड ने कराया बद्रीनाथ धाम परिसर को सैनिटाइज

देवस्थानम बोर्ड ने कराया बद्रीनाथ धाम परिसर को सैनिटाइज

चमोलीः 18 मई को भगवान बदरी-विशाल के कपाट सुबह 4:15 बजे खोले जाएंगे. इसके मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड तैयारियों में जुटा हुआ है. नगर पंचायत बदरीनाथ के द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बदरीनाथ मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है.

बता दें कि कोविड-19 गाइडलाइन को मद्देनजर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान पुजारियों, देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों और हक-हकूकधारियों को ही मौजूद रहने की इजाजत है. धाम में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर फिलहाल प्रतिबंध लगाया गया है. जबकि भगवान बदरी-विशाल की पूजा निरंतर चलती रहेगी.

इन दिनों कपाट खुलने की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा धाम में अंतरराज्यीय बस अड्डे से लेकर साकेत तिराहे, आस्था पथ सहित पार्किंग स्थल, मंदिर परिसर में तप्तकुंड, आदिकेदारेश्वर मंदिर, मंदिर प्रांगण सहित मंदिर की दीवारों को सैनिटाइज किया जा रहा है. साथ ही देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा मंदिर के रंग रोगन का कार्य भी चल रहा है.

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान जिन लोगों को धाम में जाने की अनुमति है, उन सभी लोगों को कोविड गाइडलाइन के मुताबिक कोविड रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही धाम में प्रवेश मिलेगा. धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिलहाल रोक रहेगी.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।