देवप्रयाग: बादल फटने से तबाही, कई दुकानें ध्वस्त

देवप्रयाग: बादल फटने से तबाही, कई दुकानें ध्वस्त

देवप्रयाग:  उत्तराखंड में इनदिनों मौसम के तेवर तल्ख है। पहाड़ी जिलों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार शाम करीब 5 बजे बादल फटने से एक गधेरा उफान पर आ गया, जिससे बाजार में कई दुकानें क्षतिग्रस्त होने सूचना है। नगर पालिका का बहुउददेशीय भवन समेत दो भवन जमींदोज हो गए। पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया है। जानकारी के मुताबिक करीब पांच बजे शांता नदी के उपरी छोर पर बादल फटने से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। नदी में आए मलबे ने शांति बाजार में भारी तबाही मचाई है। पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया है। पैदल पुल का भी कहीं अता पता नहीं है। इसके अलावा बिजली की लाइन, पेयजल लाइन को भी भारी नुकसान की सूचना है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।गनीमत रही कि कोविड कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।