दून अस्पताल में धारचूला विधायक की बेटी का निधन

देहरादून। देश के साथ ही प्रदेश में कोराना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना अब तक न जाने कितने लोगों की जान लील चुका है। शुक्रवार को धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हरीश धामी की बेटी को बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को दून अस्पताल में धामी की बेटी ने दम तोड़ दिया। फिलहाल उनके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हरीश धामी की बेटी लॉ की स्टूडेंट थी। हरीश धामी की बेटी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में ईश्वर से परिजनों को शक्ति देने की प्रार्थना की।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।