डाॅ हरक ने आयुष रथ किया रवाना, लोगों को चिकित्सक देंगे राय

देहरादून। उत्तराखंड के लोगों के लिए कोरोनाकाल में एक राहत भरी खबर है। आयुष विभाग ने आम लोगों को आयुष चिकित्सकों की राय उपलब्ध कराने के लिए आयुष रथ सेवा शुरू की है। इस अवसर पर आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने तीन आयुष रथ रवाना कर इसकी शुरूआत की। इस आयुष रथ के जरिये आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक किट के साथ लोगों को चिकित्सीय परामर्श भी मिल सकेगा। इस आयुष रथ को प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों में भेजा जाएगा। जिससे लोगों को महामारी में अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और महामारी से बचने के उपाय चिकित्सकों द्वारा प्राप्त हो सकें। आयुष रथ में किट के साथ चिकित्सक भी रहेंगे। आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि लोगों के लिए 2,76,000 आयुष सुरक्षा किट की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए चार करोड़ सात लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। हरक सिंह रावत ने बताया कि आयुष विभाग लगातार महामारी को लेकर बेहतर काम कर रहा है। पिछले साल 2,25,000 आयुष सुरक्षा किट वितरित की गई थी। राज्य में अब तक 92 हजार लोगों से आयुष विभाग संपर्क कर चुका है, उधर होम्योपैथिक विभाग द्वारा भी आर्सेनिक एलबम किट तैयार की गई है। पिछले साल 13 लाख किट वितरित किए गए थे, जबकि इस साल 31,064 वितरित किए जा चुके हैं। विभाग की तरफ से दावा किया गया है 97 प्रतिशत लोगों ने आयुष और होमोपैथिक किट पर खुशी जताई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।