कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी में अब इतने लोगों की मिलेगी अनुमति

कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी में अब इतने लोगों की मिलेगी अनुमति

देहरादून: उत्तराखंड में 11 मई से 18 मई तक लगने वाले कोविड- कर्फ्यू को लेकर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत वैक्सीनेशन का कार्यक्रम राज्य भर में जारी रहेगा । जिसके लिए निकटवर्ती सेंटर में आवागमन के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन मैसेज फ्रूफ दिखाने पर व्यक्तियों को निजी वाहन, टैक्सी, ऑटो रिक्शा में जाने की छूट दी जाएगी। कोरोनावायरस संक्रमण के दौर में विवाह समारोह आयोजित ना करने की सलाह दी गई है। यदि विवाह समारोह को स्थगित किया जाना संभव ना हो तो केवल 20 लोगों के सम्मिलित होने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जाएगी। शव यात्रा में अधिकतम 20 लोग सम्मिलित हो सकेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।