पूर्व सूचना आयुक्त अनिल शर्मा का कोरोना से निधन

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उत्तराखंड के पूर्व सूचना आयुक्त अनिल शर्मा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। कुछ दिन पहले अनिल शर्मा कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह उनकी 66 वर्ष की उम्र में मौत हो गई।
बता दें कि, अनिल कुमार शर्मा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रहे थे। साल 2010 में अनिल शर्मा को उत्तराखंड में सूचना आयुक्त बनाया गया था। बतौर सूचना आयुक्त शर्मा ने उत्तराखंड में बेहतरीन काम किया था। दायित्व संभालने के तुरंत बाद से ही उन्होंने किसी के दबाव में न आने, सख्त फैसले लेने में न हिचकिचाने और सूचना के अधिकार अधिनियम को जनहित में लागू करने के रूप में अपनी पहचान बनाई। उत्तराखंड में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में लागू हुआ था। डॉ. आरएस टोलिया मुख्य सूचना आयुक्त बने थे। टोलिया की कोशिश सूचना के अधिकार अधिनियम को जनहित के एक व्यापक औजार के रूप में उपयोग करने की रही। अनिल कुमार शर्मा ने इस काम को बखूबी आगे बढ़ाया। पांच साल के अपने कार्यकाल में शर्मा ने कई ऐसे फैसले लिए जिनसे सरकार को खासा असहज होना पड़ा था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।