वन विभाग देगा कोरोना संक्रमित शवों के दाह संस्कार के लिए लकड़ी

देहरादून। कोरोना संक्रमण को लेकर खराब हो रहे हालातों के बीच मृत्यु दर में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मौत के बढ़ रहे मामलों के चलते श्मशान घाट पर भी तमाम व्यवस्थाओं में कमी देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन मंत्री हरक सिंह रावत ने घोषणा की है कि किसी भी कोविड-19 से मरने वाले शख्स के दाह संस्कार में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी। इसके मद्देनजर वन निगम की तरफ से कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु पर दाह संस्कार के लिए लकड़ी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वन मंत्री हरक सिंह रावत 2 जिलों के प्रभारी हैं। इन दिनों हरक सिंह लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। हालांकि तमाम जिलों से मिल रहे फीडबैक के आधार पर मंत्री हरक सिंह निर्णय ले रहे हैं। इन्हीं फीडबैक के मद्देनजर हरक सिंह रावत ने कोविड-19 से मरने वाले मरीजों के लिए वन निगम को निर्देश दिए हैं। खाखास तौर पर राजधानी देहरादून में बड़ी संख्या में मरीजों की हो रही मौत के चलते श्मशान घाट पर भी लकड़ियों की कमी दिखाई देने लगी है। ऐसी तमाम जानकारी पर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कोविड-19 से होने वाली मौत पर शवों के दाह संस्कार के लिए लकड़ी वन निगम की तरफ से निशुल्क देने का फैसला लिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।