दवाओं एवं ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने हेतु सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश

दवाओं एवं ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने हेतु सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रदेश स्तर के नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान सीएस ने अधिकारियों को बड़े आदेश दिए-
1- दवाओं एवं ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने हेतु सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश।
2-कोविड के प्रसार को रोकने हेतु एनफोर्समेंट पर भी फोकस किए जाने के निर्देश।
3- अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से चेक किया जाए ताकि उनकी ट्रेसिंग सुनिश्चित की जा सके।
4-बॉर्डर चेक पोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
5- होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड पेशेंट की लगातार माॅनिटरिंग कर टेली कन्सल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाए।
प्राईवेट अस्पतालों के उच्चाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात
विभिन्न प्रदेश के विभिन्न प्राईवेट अस्पतालों के उच्चाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर उनकी समस्याओं के विषय में बात की। उन्होंने प्राईवेट अस्पताल संचालकों को ऑक्सीजन एवं रेमिडिसिविर की आपूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेमेडिसिविर के लिए उपलब्ध कराए गए फाॅर्मेट में प्रतिदिन का डाटा उपलब्ध कराया जाए ताकि आवश्यकता के अनुसार रेमेडिसिविर उपलब्ध करायी जा सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पतालों द्वारा पोर्टल पर रियल टाईम डाटा अपलोड किए जाने के साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट हेतु प्रोटोकॉल के अनुसार उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अस्पतालों हेतु जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किए जाने की भी बात कही। इससे आमजन को किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराए जाने में सुविधा होगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।