अलसुबह मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात लोग घायल

बागेश्वर। जनपद के गुनकोट गांव में अलसुबह एक विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया है। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि साल लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है। भारी बारिश के कारण गुनकोट गांव में मकान के ऊपर पेड़ गिरने से गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं।जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है। घटना तड़के सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव को टीम गांव पहुँची।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।