देवभूमि उत्तराखंड उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ा लाकडाउन किराने और स्टेशनरी की दुकानों को मिली छूट

उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ा लाकडाउन किराने और स्टेशनरी की दुकानों को मिली छूट

उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। हालांकि कुछ रियायत भी दी गई है। इस दौरान राशन की दुकानें दो दिन और स्टेशनरी की दुकान को एक दिन खुलने के लिए छूट दी गई है। वहीं, अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी।

सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि परचून की दुकानें अब हफ्ते में दो दिन एक और पांच जून को खुलेंगी। एक जून से स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। इसके अलावा सारी व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।

कोविड कर्फ्यू लागू होने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामलों में लगातार कमी आई है। दुकानों को खोलने के संबंध में व्यापारी वर्ग का भी सरकार पर लगातार दबाव बन रहा है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कर्फ्यू में आंशिक रियायत दिए जाने की हिमायत की थी। जानकारों का मानना है कि कर्फ्यू कोरोना की चेन तोड़ने में सहायक रहा है। लेकिन अब भी कोरोना संक्रमण के हालात सामान्य नहीं हैं। राज्य के 13 में से 12 जिलों में 387 कंटेनमेंट जोन हैं।

वहीं, पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू से आर्थिक गतिविधियां ठप हैं। इसे रियायत की प्राणवायु की दरकार है। राज्य की अर्थव्यवस्था पर्यटन और तीर्थांटन कारोबार पर केंद्रित है।

सीजन का केवल एक महीना यानी जून शेष है। जून आखिर तक प्रदेश में मानसून आ जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।