दुगड्डा ब्लॉक में अज्ञात बीमारी से कई बकरियां मरीं, जांच टीम गठित
दुगड्डा ब्लॉक में अज्ञात बीमारी से कई बकरियां मरीं, जांच टीम गठित
कोटद्वार: दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम चरकर और ग्राम धरगांव में अज्ञात बीमारी से अब तक 24 से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी है. ग्राम प्रधान वसीम अकरम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर गांव में पशुपालन विभाग की टीम भेजने की गुहार लगाई है. जिसके बाद डीएम ने पशु चिकित्सकों की टीम का गठन किया है, जो शुक्रवार को गांवों की जांच करेगी.


