जाम्पुई हिल्स मिजो संगठन ने म्यांमार शरणार्थियों की मदद को बढ़ाया हाथ

जाम्पुई हिल्स मिजो संगठन ने म्यांमार शरणार्थियों की मदद को बढ़ाया हाथ

अगरतला : भारत में म्यांमार शरणार्थियों की मदद के लिए त्रिपुरा का जाम्पुई हिल्स मिजो संगठन आगे आया है. इस संगठन ने शरणार्थियों के लिए 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है. इस बात की जानकारी संगठन के महासचिव डॉ. जेड पाउचाउआ ने दी.

07:20:32:1620525032_tripura-mizo-myanmar_09052021010119_0905f_1620502279_11 जाम्पुई हिल्स मिजो संगठन ने म्यांमार शरणार्थियों की मदद को बढ़ाया हाथ

जाम्पुई हिल्स एमसी

उन्होंने कहा कि म्यांमार में तख्तापलट के बाद वहां से भागकर आए कई पीड़ितों अब मानवता के संकट से गुजर रहे हैं. ऐसे वक्त पर जाम्पुई पहाड़ियों के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं.

उन्होंने कहा कि सेना द्वारा अमानवीय दमन और उत्पीड़न के इस समय में, म्यांमार के पीड़ितों के साथ जाम्पुई पहाड़ियों के मिजो लोग एकजुटता के साथ खड़े हैं. उन्होंने लोकतंत्र और सामान्य स्थिति को जल्द से जल्द बहाल कराये जाने की अपील की है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।