देश भर में किसनों द्वारा कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग

देश भर में किसनों द्वारा कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग

कोटद्वार।देश भर में किसनों द्वारा कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर चलाये जा रहे अन्दोलन के छै माह पूर्ण होने पर कांग्रेस सेवादल द्वारा उनके समर्थन में अपने अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर दिया।पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के आह्वान पर सेवादल के कर्यकर्तावों द्वारा किसनों के अन्दोलन के छै माह पूर्ण होने के बाबजूद केन्द्र सरकार द्वारा उनकी अनदेखी किये जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
उन्होनें कहा कि देश का आनन्दाता पिछ्ले छै माह से सडकों पर पड़ा हुआ है लेकिन अहंकारी सरकार उन्हे अनदेखा कर उन्हे तरह-तरह से बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रही है जो कि आनन्दाता का ही नही बल्कि सम्पूर्ण देश का अपमान है जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।देश तभी खुशहाल होगा जब देश का किसान खुशहाल होगा। केन्द्र सरकार से माँग की है कि वे अविलंब किसानो की माँग को पूरी कर कृषि कानूनों को वापस ले।पूरा देश किसनों के साथ खड़ा है।धरने पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के अतिरिक्त सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा,बृजेन्द्र नेगी,प्रेम सिंह पयाल,बीरेन्द्र रावत,विनोद रावत,भारत रावत सहित कई अन्य कर्यकर्ता शामिल थे

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।