विधायक धामी ने दो करोड़ विधायक निधि और अपने दो होटल दिए कोरोना से निपटने को

विधायक धामी ने दो करोड़ विधायक निधि और अपने दो होटल दिए कोरोना से निपटने को

पिथौरागढ: धारचूला विधायक हरीश धामी ने बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में बड़ी मिसाल पेश की है। जबकि कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी का निधन हो गया है लेकिन वह डटे हुए हैं। कोरोना तैयारियों को लेकर वह आज जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिले। उन्होंने कहा कि उनका क्षेत्र आपदा के हिसाब से बेहद संवेदनशील है। कोरोना के आने से यह खतरा और बढ़ा हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपनी विधायक निधि से 2 करोड़ धनराशि कोरोना की रोकथाम के लिए देने की घोषणा की।
इसके लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की और अपनी विधायक निधि से 90 लाख ऑक्सीजन प्लांट के लिए जारी किए हैं। साथ ही 40 लाख रुपये क्षेत्र के 162 ग्राम पंचायतों के लिए दिए हैं। जिसमें प्रभावित परिवारों को दवाइयां, मास्क सैनिटाइजर आदि चीजें दी जाएगी। इस दौरान धामी ने कहा यह समय परीक्षा का समय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरीके की तकलीफ होने पर उन्हें शीघ्र अस्पताल में संपर्क कर अपनी कोविड-19 जांच करानी चाहिए। यही नहीं धामी ने कहा की उन्होंने मदकोट स्थित अपने दो होटल जिनमें 28 कमरे हैं। उसे कोविड हॉस्पिटल के लिए लिए प्रशासन को दे दिया है। साथ ही 12 कमरे वाले दूसरे होटल को डॉक्टर्स के रहने के लिए दिया है। जिसे प्रशासन जल्द ही तैयार कर इसमें कोरोना रोगियों का उपचार शुरू करेगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।