विधायक महेश नेगी को मिली बदनाम करने की धमकी, 50 लाख मांगे

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश नेगी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधायक पर भी एक महिला से दुष्कर्म का केस चल ही रहा है तो वहीं अब किसी अज्ञात व्यत्तिफ ने विधायक को फोन कर बदनाम करने की धमकी दी है। इस अज्ञात व्यक्ति द्वारा बदनामी से बचने के लिये विधायक से 50 लाख रुपये की मांग की है।
इस बात की जानकारी शुक्रवार सुबह खुद द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी, वही विधायक नेगी द्वारा अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है। विधायक का कहना है कि द्वाराहाट विधानसभा में अब कैसीकृकैसी करतूतें होने लग गई है। कल रात किसी ने मुझको पूर्व की भांति फोन पर ब्लैकमेल करने की धमकी दी है। उस व्यक्ति द्वारा 50 लाख की डिमांड की है। जिसकी शिकायत उन्होंने उत्तराखंड के डीजीपी, एसएसपी अल्मोड़ा व द्वाराहाट थाने एफआईआर दी है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।