नगर निगम ने बाजारों-सार्वजनिक स्थलों बाजार चौकी को कराया सेनेटाइज

नगर निगम ने बाजारों-सार्वजनिक स्थलों बाजार चौकी को कराया सेनेटाइज

कोटद्वार । कोरोना की तेजी से फैल रही चेन को ब्रेक करने को नगर निगम की टीमें रात और दिन में बाजार, सार्वजनिक स्थल, कोरोना संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कर रहीं हैं। इसके लिए नगर निगम प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों, शहर के गोखले मार्ग कॉपलेक्स, मंदिर, बस स्टेंड टैक्सी स्टैंड बाजार चौकी लाल बत्ती सहित विभिन्न स्थानों पर सेनेटाइजेशन कराया गया। बताया कि कोरोना संक्रमण काफी बढ़ चुका है, ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। हाथों को धोने, फेस मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाकर रखने की सलाह भी नगर आयुक्त ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं पर सेनेटाइजेशन करने वाली टीम नहीं आई है तो निगम को अवगत कराये ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

साप्ताहिक कर्फ्यू के कारण बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

Next post

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने मांगी कोरोना योद्धाओं के लिए पुरानी पेंशन दिन भर चलती रही सोशल मीडिया में पुरानी पेंशन बहाली की मांग।