राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने ली उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने ली उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश एवं प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें कोविडकाल में किए गए कार्यों का फीड बैक लें रहे हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।

बता दें प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य नेताओं के साथ दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार सुबह देहरादून पहुंचे। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में सेवा ही संगठन के तहत चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर 30 मई को होने वाले सेवा कार्यों के संबंध में विमर्श करेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।