संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

देहरादून। रायवाला क्षेत्र अंतर्गत मुर्गी फार्म बस्ती में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की। मृतका के शव का पंचनामा भरकार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उपनिरीक्षक गीता चैधरी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पुलिस को मुर्गी फार्म में एक विवाहिता के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो विवाहिता फोल्डिंग पलंग पर बेसुध हालत में पड़ी मिली। मौके पर विवाहिता का पति भी पुलिस को मौजूद मिला। पुलिस कर्मियों ने बेसुध युवती को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। स्वास्थ्य जांच के दौरान युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस का यह मानना है कि विवाहिता ने फांसी लगाई है। उपनिरीक्षक ने बताया कि नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मृतक का पंचनामा भरा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की तहकीकात भी शुरू कर दी गई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।