आपदाग्रस्त उत्तराखंड को संकट से उबारना हमारी प्राथमिकता : प्रीतम सिंह

आपदा प्रभावितों की सुरक्षा हेतु कांग्रेस संकल्पित : प्रीतम सिंह

आपदाग्रस्त उत्तराखंड को संकट से उबारना हमारी प्राथमिकता : प्रीतम सिंह

IMG-20210520-WA0053-300x199 आपदाग्रस्त उत्तराखंड को संकट से उबारना हमारी प्राथमिकता : प्रीतम सिंह

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र चकराता का दौरा किया तथा आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनको हर मुमकिन मदद प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया | आपदा प्रभावितों को मौलिक सुविधाएं व जरूरत की चीज़ें उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस ने जिला प्रशासन से वार्ता स्थापित कर आवश्यक निर्देश दिए.

IMG-20210520-WA0054-300x199 आपदाग्रस्त उत्तराखंड को संकट से उबारना हमारी प्राथमिकता : प्रीतम सिंह

भ्रमण के दौरान चकराता विधायक व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आपदा स्थल का जायज़ा लिया और वहां के निवासियों से भेंट कर तत्पश्च्यात संबंधित अधिकारीयों से वार्ता कर आपदा पीड़ितों को तत्काल समुचित राशन उपलब्ध कराने व ग्रामीणों को सुरक्षित विस्थापित करने का आवश्यक निर्देश दिया |

IMG-20210520-WA0055-300x199 आपदाग्रस्त उत्तराखंड को संकट से उबारना हमारी प्राथमिकता : प्रीतम सिंह

प्रीतम सिंह ने कहा की कांग्रेस हर क्षण पीड़ितों की सहायता हेतु पूर्ण सामर्थ्य के साथ समर्पण व सेवाभाव से जुटी हुई है | कांग्रेस पार्टी का हर एक साथी ग्रसित लोगों के सहयोग के लिए समर्पित हैं |

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।