पतंजलि डेयरी उद्योग के सीईओ का कोरोना से निधन

संवाददाता
देहरादून,24 मई। कोरोना से लड़ाई के लिए कोरोनिल किट लॉन्च करने के बाद एलोपैथिक दवाइयों को लेकर दिए बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनके जयपुर में डेयरी उद्योग को संभाल रहे 57 वर्षीय सुनील बंसल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। बंसल जयपुर के राजस्थान अस्पताल में भर्ती थे.योगगुरु बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि में डेयरी कारोबार के सीईओ सुनील बंसल को कोविड-19 संक्रमण होने पर जयपुर के राजस्थान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल में उनकी लगातार तबीयत बिगड़ती रही। राजस्थान अस्पताल के संचालक डॉ. एसएस अग्रवाल से बात की तो उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि सुनील बंसल का इलाज अस्पताल में चल रहा था। 19 मई को तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उनका निधन हो गया था। डॉक्टर अग्रवाल के मुताबिक फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ने के कारण सुनील बंसल का निधन हुआ। सुनील बंसल के कोरोना संक्रमण से निधन की पुष्टि उनके भाई तिजारावाला एसके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी की है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।