पौड़ी पुलिस लगातार कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में निभा रही अपना फर्ज 

पौड़ी पुलिस लगातार कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में निभा रही अपना फर्ज 

कोटद्वार। कोरोना काल मे पौड़ी पुलिस लगातार कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में अपना फर्ज निभा रही हैं। जनपद पुलिस कप्तान पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को कोरोना काल मे हर सम्भव आम जन की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला थाना सतपुली का है जंहा पर आज कुकरेती बेंड स्थित 76 वर्षीय बुजर्ग की मौत पर परिवार जनों द्वारा अंतिम संस्कार हेतु मदद के लिये थानाध्यक्ष सतपुली से आग्रह किया गया था। जिस पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल तत्काल ही पुलिस टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुच गए। ओर बुजर्ग का पुलिस टीम के साथ ददंलेश्वर घाट पर परिवार जनों के द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया। सतपुली पुलिस की इस कार्यवाही पर पीड़ित परिवार जनों द्वारा सह्रदय आभार व्यक्त किया गया है। गौरतलब है की उक्त बुजर्ग से बीते 30 अप्रेल को थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल स्वयं ही मिलने गए थे जंहा पर उनके द्वारा बुजर्ग दम्पति का स्थानीय डॉ0 के माध्यम से घर पर ही स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया था।आज उनकी मृत्यु पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा भी दुख व्यक्त किया गया है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।