पीएम मोदी ने की सीएम से बात, कोरोना पर हरसंभव मदद का आश्वासन

पीएम मोदी ने की सीएम से बात, कोरोना पर हरसंभव मदद का आश्वासन

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार रात पीएम मोदी से बात की और कोरोना संक्रमण की स्थिति आदि को लेकर जानकारी दी। इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम तीरथ को भरोसा दिया कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार उत्तराखंड की भरपूर मदद करेगी। पीएम ने मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिक प्रभावित इलाकों के बारे में भी पूछा। पीएम ने सीएम से कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। साथ ही अस्पतालों में जुटाई जा रहीं सुविधाओं के बारे में भी पूछा।प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण से प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाने के बाद के प्रभाव की भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के स्तर पर और क्या-क्या उपाय हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने पीएम को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव की जानकारी दी।उन्होंने राज्य के पर्वतीय जिलों में भी कोरोना संक्रमण के फैलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों में लगातार सुविधाएं और संसाधन बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को लगातार सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार को और अधिक सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।