अगले 24 घंटे में फिर बारिश के आसार

अगले 24 घंटे में फिर बारिश के आसार

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ के दबाव और थंडर स्टार्म की सक्रियता के चलते राजधानी दून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 24 घंटे में राजधानी दून के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मौसम का बदला मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के दबाव और थंडर स्टार्म की सक्रियता का परिणाम है। इसका असर अगले 24 घंटे में भी दिखाई देगा। मौसम के बदले मिजाज के चलते गुरुवार की देर शाम से राजधानी दून व आसपास के इलाकों के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज गुरुवार सुबह से ही बदला हुआ था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम पांच बजे के बाद मौसम अचानक और बदल गया। हल्के बादलों की जगह काले घने बादलों ने ले ली और फिर कई घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते गर्मी के मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। वही बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।

पश्चिमी विक्षोभ के दबाव और थंडर स्टार्म की सक्रियता के चलते राजधानी दून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 24 घंटे में राजधानी दून के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मौसम का बदला मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के दबाव और थंडर स्टार्म की सक्रियता का परिणाम है। इसका असर अगले 24 घंटे में भी दिखाई देगा। मौसम के बदले मिजाज के चलते गुरुवार की देर शाम से राजधानी दून व आसपास के इलाकों के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज गुरुवार सुबह से ही बदला हुआ था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम पांच बजे के बाद मौसम अचानक और बदल गया। हल्के बादलों की जगह काले घने बादलों ने ले ली और फिर कई घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते गर्मी के मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। वही बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।