दु:खद: कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन

दु:खद: कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस वक्त बड़ी दुखद खबर आ रही है। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की पुत्री पूजा धामी (25) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर पहले ही दून अस्पताल में भरती की गईं थीं। जहां के चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधायक हरीश धामी की बेटी के असामयिक निधन पर शोक वयक्त किया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विधायक हरीश धामी देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। पूजा देहरादून में विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। तबीयत बिगड़ने पर पूजा को तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।