जल्द होगी वैक्सीन की कमी पूरी जोशी

जल्द होगी वैक्सीन की कमी पूरी जोशी

देहरादून :  उत्तराखंड में वैक्सीन की कमी से कई

वैक्सीनेशन सेंटर पूरी तरह से प्रभावित हैं। 18 से 44 आयु वर्ग की वैक्सीन उपलब्ध ना होने से वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। उत्तराखंड में 45 प्लस के लोगों के लिए तो वैक्सीन है लेकिन 18 से 44 आयु वर्ग की वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में लोगों को स्लॉट ही नहीं मिल पा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वैक्सीनेशन की स्थिति पर कहा कि जून के पहले सप्ताह में पर्याप्त वैक्सीन राज्य को प्राप्त हो जायेगी। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जगह ऑफलाइन ही वैक्सीन लगायी जायेगी जिससे लोगों को दिक्कतें ना हों।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।