कोटद्वार की सौम्या ने किया प्रदेश का नाम रोशन, भारतीय नौ सेना में बने सब लेफ्टिनेंट

कोटद्वार की सौम्या ने किया प्रदेश का नाम रोशन, भारतीय नौ सेना में बने सब लेफ्टिनेंट

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल की बेटियों और बेटों ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है । पौड़ी की सौम्या ढौंडियाल और आयुष सिंह नेगी ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है । इससे परिवारों में खुशी का माहौल है ।पौड़ी के मरोड़ा गांव निवासी नौ सैनिक आयुष सिंह नेगी कमीशन हासिल कर सब – लेफ्टिनेंट बन गए हैं । आयुष के पिता नौ सेना से जेसीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे । बेटे ने पिता से प्ररेणा ली और नौ सैनिक अफसर बनने का सपना साकार किया है । बेटे की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है ।शनिवार को नौसेना के आईएनए इझीमला में 100 वें बैच की पासिंग आउट परेड हुई , जिसमें पौड़ी जिले के ब्लाक पाबौ स्थित मरोड़ा गांव निवासी आयुष सिंह नेगी ने कमीशन प्राप्त कर 4 साल के प्रशिक्षण के बाद सब – लेफ्टिनेंट की रैंक हासिल की ।कोटद्वार की बेटी सौम्या ढौंडियाल ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर अपने परिजनों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौम्या के नौ सेना अधिकारी बनने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है । कोटद्वार के कुंभीचौड़ निवासी सौम्या के पिता सुनील ढौंडियाल नेवी के चीफ पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं और माता सुषमा ढौंडियाल गृहणी हैं । छोटी बहन सुचिता ढौंडियाल दिल्ली में मेडिकल की तैयारी कर रही है, जबकि छोटा भाई सुभिन ढौंडियाल 11 वीं में पढ़ रहा है ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।