एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को कढ़े निर्देश

एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को कढ़े निर्देश

मनोज नौडियाल
कोटद्वार।आम जन को कोविड संक्रमण से बचाव के लिये एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को कढ़े निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत थाना सतपुली द्वारा बीते 07 दिनों में सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर अब कुल 141 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है जिसके अंतर्गत बिना मास्क पहने घूमना, सोसल डिस्टेंस का पालन न करना, सार्वजिक स्थानों पर थूकना,और कोटपा अधिनियम में कार्यवाही की गयी है । जिसके तहत अब तक ऐसे लोगो से 22200₹ का जुर्माना लिया गया हैं।इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया की वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है। ओर ऐसे में जो भी व्यक्ति कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा ऐसे लोगो के विरुद्ध राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने आम जन से अपील करते हुए बताया की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सभी लोग मास्क पहने,ओर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचे। तथा सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन करे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।