उत्तराखंड के स्कूलों में 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित
उत्तराखंड के स्कूलों में 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय, निजी विद्यालयों और डे बोर्डिंग में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब 30 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि इस अवधि में यदि कोई निजी विद्यालय ऑनलाइन के माध्यम से अध्यापन कार्य करवाना चाहता है तो अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकता है। बता दें आज ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।


