रुद्रपुर में बिना लाइसेंस संचालित लैब को किया सील, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर में बिना लाइसेंस संचालित लैब को किया सील, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुरः बिना लाइसेंस लैब के संचालन व अवैध रूप से कोविड संक्रमित मरीजों की टेस्टिंग करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने एक लैब को सील किया. साथ ही टीम ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक लैब संचालक एक निजी अस्पताल के बाहर लैब का संचालन कर रहा था.

नोडल अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस के लैब को संचालित करने पर सील कर दिया है. साथ ही लैब संचालक फारूक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है. वहीं कोतवाली पुलिस ने नोडल अधिकारी अविनाश खन्ना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।