उत्तराखंड आज मिले 2991 नए कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड आज मिले 2991 नए कोरोना संक्रमित

देहरादून:उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 53 मरीजों की मौत हुई और 2991 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं, चमोली, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कई अस्पतालों ने पूर्व में हुई 40 संक्रमित मरीजों की मौत की डेथ ऑडिट रिपोर्ट दी है। कुल संक्रमितों की संख्या 321337 हो गई है, जबकि 43520 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को 36 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 33765 सैंपल निगेटिव मिले हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 815 संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में 414, नैनीताल में 370, हरिद्वार में 283, टिहरी में 196, पौड़ी में 194, चमोली में 175, अल्मोड़ा में 149, पिथौरागढ़ में 122, रुद्रप्रयाग में 98, उत्तरकाशी में 79, बागेश्वर में 68, चंपावत जिले में 28 संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में 24 घंटे में 53 कोरोना मरीजों ने उपचार के दौरान दमतोड़ा है। अब तक प्रदेश में 6113 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 4854 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 266182 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से रिकवरी दर 82.84 प्रतिशत हो गई है। जबकि सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 6.95 प्रतिशत दर्ज की गई।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।