फिल्म शूटिंग टीम पहुंचने से ग्रामीणों में रोष

अल्मोड़ा, 29 मई। मुक्तेश्वर क्षेत्र के शीतला स्थित एक रिजॉर्ट में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के पहुंचने और वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में टीम के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में रोष फैल गया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में शूटिंग शुरू हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्र के शीतला, सतखोल और सतोला के लोगों ने बताया कि दिल्ली और मुंबई से सैकड़ों की संख्या में लोग शूटिंग के लिए गांवों में पहुंचे हैं। क्षेत्र में बाहरी लोगों के पहुंचने से कोरोना के फैलने का भय बना हुआ है। कहा कि प्रशासन और पुलिस बड़े लोगों के आगे ग्रामीणों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एक तरफ पुलिस कोविड कर्फ्यू का स्थानीय लोगों से पालन करा रही है वहीं, शूटिंग के लिए छूट दी जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि भवाली पुलिस को शिकायत की गई तो उन्हें धमकाया गया। लोगों ने डीएम से क्षेत्र में शूटिंग रोकने की मांग की है। भवाली कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शूटिंग करने वाली टीम को परमिशन है। वे आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आए हैं। कहा कि लोग लिखित में शिकायत देंगे तो जांच करेंगे। इधर, रामगढ़ मंडल के भाजपा अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने बताया कि शनिवार को इस विषय में ग्रामीणों और प्रशासन से बात की जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।