कोरोना की आरटीपीसीआर जांच को क्यों कतरा रहे पहाड़ के लोग !

कोरोना की आरटीपीसीआर जांच को क्यों कतरा रहे पहाड़ के लोग !

गरमपानी : गांवो में बढ़ते संक्रमण को रोकने को बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमे मुस्तैद की गई है। बावजूद आसपास के गांवों के लोग आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को तैयार नहीं है, जिस कारण गांवो में फैल रहे संक्रमण पर अंकुश नहीं लग रहा। हालांकि बॉर्डर पर तैनात टीम लोगों से लगातार जांच कराने का आह्वान कर रही है।

दोनों जनपदों के बॉर्डर पर भुजान क्षेत्र में एक महीने से स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें लगातार आरटीपीसीआर टेस्ट कर मुस्तैदी से जांच में जुटी हुई है। बिना आरटीपीसीआर टेस्ट के किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही पर विभागीय अधिकारियों की मानें तो बॉर्डर के आसपास के गांवों के लोग जांच कराने में कतराने लगे हैं।  जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है। कई बार लोगों से लगातार जांच कराने का आह्वान किया जा चुका है बावजूद लोग आरटीपीसीआर टेस्ट को जरूरी नहीं समझ रहे।

विभागीय अधिकारियों ने अब लोगों से एक बार फिर जांच कराने का आह्वान किया है। शनिवार को पहाड़ जा रहे करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों के टेस्ट कर स्वैब के नमूने जुटाए गए। इस दौरान डा. अदिति कटियार, योगेश गोस्वामी, चेतन जोशी, गोदावरी देवी, मंजू नेगी, प्रवीन कुमार, प्रकाश गिरी, भुवन चंद्र आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।