चार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार

रुड़की। हरिद्वार ड्रग्स विभाग और भगवानपुर थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 4 नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शनों के तार चंडीगढ़ से जुड़े हैं। जिसके बाद पुलिस और संबंधित विभाग उक्त स्थान पर भी छापेमारी करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल भगवानपुर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स विभाग की टीम और भगवानपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के पास से चार नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक महिला हाल ही में रुड़की रह रही है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि चंडीगढ़ से ये कनेक्शन जुड़ा है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

पूरे देश में रसातल पर पहुंच चुकी कांग्रेस, देश को चाहिए सशक्त और बेहतर राजनैतिक विकल्प:राजिया बेग

Next post

सौरमंडल में फिर हो रही है हलचल राशि परिवर्तन: बुध का वृषभ राशि में प्रवेश : आचार्य घिल्डियाल