देर रात दुकान में लगी भीषण आग, लाखों सामान जलकर राख

देहरादून, 3 जून। दून के खुड़बुड़ा में एक कॉम्प्लेक्स की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची. पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से लाखों रुपए के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए हैं।
खुड़बुड़ा चैकी के पास सरल कॉम्प्लेक्स में कई दुकानें हैं। इसी कॉम्प्लेक्स में नरेश गुप्ता की ब्लू लाइन डिस्ट्रीब्यूटर नाम से दुकान है। जिसमें होलसेल के लिए बिजली के उपकरण भरे हुए थे। देर रात 10 बजे नरेश गुप्ता की दुकान से धुआं निकलता देख आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने नरेश गुप्ता और पुलिस को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। चैकी खुड़बुड़ा प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि आग लगने से नरेश गुप्ता की करीब पूरी दुकान जल गई है। आग से लाखों रुपए के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए हैं। आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।