फांसी लगाकर विवाहिता की संदिग्ध मौत

देहरादून, 3 जून। विवाह के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता नें संदिग्ध हालत में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ज्ञात हुआ कि मृतका का नाम सुनीता पत्नी गौरव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी 38 नई बस्ती चंदन नगर है, जिसकी लगभग डेढ़ माह पूर्व ही गौरव से शादी हुई थी। सुनीता ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा कर दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।