आम आदमी पार्टी ने दिया किसानों का साथ,कूच में हुई शामिल,कृषि कानूनों का किया विरेाध 

आम आदमी पार्टी ने दिया किसानों का साथ,कूच में हुई शामिल,कृषि कानूनों का किया विरेाध IMG-20210626-WA0174-300x169 आम आदमी पार्टी ने दिया किसानों का साथ,कूच में हुई शामिल,कृषि कानूनों का किया विरेाध 

किसानों के लिए फांसी का फंदा बन गए कृषि कानून – उमा सिसोदिया,आप प्रवक्ता

केन्द्र द्वारा लाए गए 3 कृषि कानूनों के विरोध में किसान अभी भी अपनी मांगों पर अडे हुए हैं। आज इसके विरोध में किसान मोर्चा ने एक रैली निकाली और राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। आप पार्टी के पदाधिकारियों ने भी इस रैली और कूच में हिस्सा लिया।

राजभवन को निकले किसानों के इस कूच में आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया,रविन्द्र आनंद समेत कई आप पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी किसान परेड मैदान पर इकटठा हुए ,जहां से उन्होंने राजभवन कूच किया लेकिन हाथीबडकला के पास उन्हें पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया ,जिसके बाद किसान वहीं बैठ गए और उन्होंने 3 कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने बताया कि, आप पार्टी किसानों की हितैषी है ,और आंदोलन के शुरु से ही वो किसानों की मांगों को जायज मानते हुए तीनों कृषि कानूनों का विरोध करती है। उन्होंने बताया कि, ये तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। कई किसान इस विरोध के दौरान अपनी शहादत भी दे चुके हैं ,लेकिन केन्द्र लगातार किसानों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ,आप पार्टी हर सूरत में किसानों के साथ खडी है। ये तीनों कृषि कानून किसानों के लिए फांसी का फंदा बन चुके हैं। जब तक केन्द्र सरकार इन तीनों कानूनों को वापस नहीं ले लती ,तब तक आप पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खडी है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया के साथ, आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद, धर्मेन्द्र ठाकुर,पंकज अरोरा, राजीव तोमर, सचिन जायसवाल, अर्शलान,नवीन चैहान आदि अन्य आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।