क्षेत्रीय विधायक की बुद्धि शुद्धि हेतु सर्वदलीय संघर्ष समिति ने किया हवन

क्षेत्रीय विधायक की बुद्धि शुद्धि हेतु सर्वदलीय संघर्ष समिति ने किया हवन

हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा का विरोध कर रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार दिनाँक 5 जून को टोल प्लाजा के विरोध के दृष्टिगत क्षेत्रीय विधायक एवम विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल की बुद्धि शुद्धि हेतु धरना स्थल पर हवन किया। समिति के सदस्यों का कहना है कि टोल प्लाज़ा के विरोध हेतु क्षेत्रीय विधायक की सुस्ती निंदनीय है, उनका आमजन के मुद्दों व समस्याओं से कोई सरोकार नही है, यदि वास्तव में इतनी बड़ी प्रतिष्ठा प्राप्त होने के बावजूद उनके हाथ में कुछ नहीं है तो उन्हें इस मंच पर आकर आंदोलन को समर्थन देना चाहिए था, बावजूद इसके वह अभी केवल आपत्ति ही जता रहे हैं।क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जनता में व्यापक रोष व्याप्त है
विभिन्न पार्टीयों के कार्यकर्ताओं एवम प्रतिनिधियों ने हवन में भाग लिया, मुख्य तौर पर गोकुल रमोला, विजयपाल रावत, सतीश रावत, भगवती सेमवाल, लालमणि रतूड़ी, विजय सिंह बिष्ट, तेजपाल सिंह कलूडा,अंकित तिवारी, संजय पोखरियाल, अनिल कुमार, कनक धनाई आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।