गंगा दशहरे के अवसर पर अरोड़ा परिवार ने किया भंडारे का आयोजन

गंगा दशहरा के उपलक्ष में रविवार को देहरादून घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में अरोड़ा परिवार ने भंडारे का आयोजन किया। 2010 के गंगा दशहरा के दिन पंचायती मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति की स्थापना के बाद से ही अरोड़ा परिवार हर साल पंचायती मंदिर में भंडारे का आयोजन करता है। गंगा दशहरा के अवसर पर पूजा अर्चना के बाद अरोड़ा परिवार ने भंडारे की शुरुआत करते हुए सड़क से गुजरने वाले लोगो को प्रसाद बाटा गौरव अरोड़ा ने बताया कि 2010 में अरोड़ा परिवार ने पंचायती मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की थी जिसके बाद से हर वर्ष हमारा परिवार भंडारे का आयोजन करता आ रहा है कोविड़ की महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार लोगो को बिठाकर खिलाने की जगह प्रसाद को बाटा गया हमने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि सरकार के आदेशों का भी पूरा पालन हो। इस अवसर पर गुलशन अरोड़ा, अनिल अरोड़ा ,सुमित अरोड़ा अनुज अरोड़ा मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।