विभिन्न राज्यों में दायर याचिका के खिलाफ बाबा रामदेव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

विभिन्न राज्यों में दायर याचिका के खिलाफ बाबा रामदेव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

एलोपैथी को लेकर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की तरफ से दिए गए विवादित बयान का मामाल अभी भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इंडियन मेडिलकल एसोसिएशन (IMA) और योग गुरू के बीच तकरार अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. बाबा के खिलाफ इस टिप्पणी को लेकर विभिन्न राज्यों में शिकायत दर्ज हुई थी. रामदेव ने अब इसके खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है और वह सीधे सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गए हैं.

बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके अलग अलग राज्यों में दर्ज हुई एफआईआर की कार्रवाई में रोक लागने की मांग की है. रामदेव ने अपनी याचिका में आईएमए पटना और रायपुर में दर्ज एफआईआर की कार्रवाई पर रोक लगाने और इन्हें दिल्ली में स्थानान्तरित किए जानें की मांग की है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।