जुलाई में शुरू हो सकती है चारधाम यात्रा- मंत्री सुबोध उनियाल

जुलाई में शुरू हो सकती है चारधाम यात्रा- मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन सरकार कोविड कर्फ्यू में ज्यादा ढील नहीं दे रही है. एक तरफ जहां सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया है. वहीं चारधाम यात्रा को शुरू करने की अनुमति को भी वापस ले लिया है. बताया ये जा रहा है कि चारधाम में तैयारी पूरी नहीं थी. इसीलिए यात्रा को अभी शुरू नहीं किया गया है.

इस पर उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर देवस्थानम बोर्ड को SOP जारी करनी थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी नहीं हैं. आगामी 1 जुलाई तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद सभी मानकों को पूरा करते हुए चरणबद्ध तरीके से यात्रा की अनुमति दी जाएगी.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।