सीएम ने रुद्रपुर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण

रुद्रपुर, 4 जून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ईएसआइ अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर व मेडिकल कालेज में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम व स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु व सीएमओ डॉक्टर देवेंद्र सिंह पंचपाल को मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए दवाएं, ऑक्सीजन आदि की सुविधाओं की कमी नहीं है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेते हुए कहा कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण व विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, काशीपुर नगर निगम की मेयर ऊषा चैधरी , रुद्रपुर नगर निगम मेयर रामपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।