एक्शन में सीएम तीन अधिकारी हुए निलंबित

देहरादून, जनपद के रायपुर ब्लाक के बड़ासी पुल मामले में मुख्यमंत्री ने बड़ा एक्शन लेते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

वर्तमान अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत, तत्कालीन अधिशासी अभियंता शैलेंद्र मिश्र और सहायक अभियंता अनिल कुमार चंदोला को निलंबित किया गया है।

ज्ञात हो कि,कुछ दिन पूर्व ही बड़ासी पुल की एप्रोच रोड टूट गयी थी।  शासन पर बहुत दबाव बन रहा था । जिसके चलते शासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन अधिकारीयों को निलंबित कर दिया, तीनों अधिकारी निलंबन की अवधि में क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग पौड़ी में संबंध रहेंगे |

गौरतलब हो कि तीन दिन पूर्व बड़ासी पुल की एप्रोच रोड का पुस्ता टूटकर गिर गया था। इसके बाद पुल पर आवाजाही रोक दी गई। मौके पर पहुंची एनएच की टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बाद में चीफ इंजीनियर शरद कुमार बिरला ने प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को रिपोर्ट सौंप दी, सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपनी रिपोर्ट में निर्माण की खामियों की ओर इशारा किया है। उन्होंने साफ किया है कि पुल की एप्रोच रोड का निर्माण ठीक से नहीं किया गया, जिसके कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से पुस्ता टूट गया। जबकि पुल की एप्रोच रोड का निर्माण इस तरह से किया जाता है कि वो भारी वाहनों का दबाव भी झेल सके। उन्होंने निर्माण से जुड़े अधिकारियों की भूमिका को लेकर अपनी रिपोर्ट दी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।