सीएम तीरथ ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं को तुरंत निपटाने के दिए आदेश

सीएम तीरथ ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं को तुरंत निपटाने के दिए आदेश

देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सीएम आपास स्थित जनता दर्शन हॉल में जनता मिलन कार्यक्रम किया। इसमें मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबंधित पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जाएगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकता है, उनका अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के लिए कहा गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।