फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मामले में जांच का इंतजार करें कांग्रेस : चौहान

फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मामले में जांच का इंतजार करें कांग्रेस : चौहान

देहरादून , भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार कुंभ के दौरान फर्ज़ी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मामले में कांग्रेस को धैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतज़ार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में पहले ही जांच के आदेश दे चुकी है और जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रही है। फर्जीवाड़े में संदिग्ध एजेंसी का भुगतान भी रोक दिया गया है। सरकार ने प्रदेश में आरटीपीसीआर टैस्ट बाहर से आवाजाही के लिए जरुरी किया है और लोगों के जीवन की रक्षा के लिए कर्फ्यू लगाया है। जहां तक हरिद्वार में फर्ज़ी टेस्ट का सवाल है तो सरकार ने कुछ घटनाओं का लेकर जान्च के आदेश दिये हैं ओर जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। कुछ युवको के द्वारा बहुत कम समय में टेस्ट रिपोर्ट मिलने की सूचना के बाद सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की जांच कराने का फैसला किया।
सरकार पारदर्शिता के साथ मामले की जान्च करवा रही है और इसमें किसी तरह शक की कोई गुंजाइश नहीं है। जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।