उत्तरकाशी के केदार घाट पर अधजले शवों के हिस्सों को खा रहे हैं कुत्ते

उत्तरकाशी के केदार घाट पर अधजले शवों के हिस्सों को खा रहे हैं कुत्ते

उत्तरकाशी: कोरोनाकाल के दो चरणों मे मौत का तांडव देखने को मिला. इस तांडव के बीच जहां कई शवों को जलाने के लिए श्मशान घाटों पर लम्बी लाइनें लगी रही, वहीं, कई स्थानों पर अपने ही अपनों का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए. जिसके कारण एसडीआरएफ और पुलिस को शवों को जलाना पड़ा. गंगा घाटों पर हुए अंतिम संस्कारों को लेकर लोगों को उम्मीद थी कि ये पूरे विधि-विधान से होंगे, मगर इसके ठीक उलट तस्वीर उत्तरकाशी के केदार घाट से सामने आई है. जहां घाटों पर शवों को कुत्ते नोंच रहे हैं.

बता दें कि इस साल कोविड से मरे लोगों का अंतिम संस्कार केदार घाट पर किया गया था. जहां पर शवों का सही तरीके से अंतिम संस्कार न हो पाने के कारण अधजले शवों के अंग केदार घाट पर पड़े हैं. भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कई अधजले शवों के अंग बह गए हैं. जो बह नहीं पाए उसे कुत्ते नोंच रहे हैं. नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है शिकायत आने के बाद घाट पर रहने वाले एक बाबा को अंतिम संस्कार के बाद साफ/सफाई का जिम्मा सौंपा गया है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।