श्रीनगर के बैराज में मिला अज्ञात शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस

श्रीनगर के बैराज में मिला अज्ञात शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस

श्रीनगर: जलविद्युत परियोजना के बैराज में एक अज्ञात शव मिला है. फिलहाल पुलिस ने एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से शव को झील से बाहर निकाल लिया गया है. वहीं पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा है. वहीं अब तक श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील में पांच शव बरामद हो चुके हैं.

कीर्तिनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीनगर बैराज में एक शव तैर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को झील से बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम की मदद ली गयी. चौरास चौकी प्रभारी टीकम सिंह ने बताया कि शव देखने मे 45 वर्ष के व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है. शव की पहचान के लिए शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. वहीं एसडीआरएफ टीम इंचार्ज मंजरी नेगी ने बताया कि इन दो माह में उन्हें श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील में पांच शव मिले हैं. जिन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।