सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक  राजेश कुमार हुवे सेवानिवृत्ति

सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक  राजेश कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में बुधवार को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

IMG-20210630-WA0070-300x200 सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक  राजेश कुमार हुवे सेवानिवृत्ति

कुमार  ने 02 फरवरी, 1991 से 30 जून, 2021 तक विभाग को अपनी सेवाएं दीं। सेवा निवृत्ति से पूर्व  कुमार मुख्य सचिव के मीडिया प्रभारी के साथ ही विभाग में अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहे।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने  राजेश कुमार को सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति के लिए बधाई एवं भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति एक सुखद अनुभव होना चाहिए। अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला ने विभाग की ओर से  राजेश कुमार की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति के उपरान्त भी  राजेश कुमार से आत्मीय सम्बन्ध बने रहेंगे। महानिदेशक  रणबीर सिंह चौहान ने  राजेश कुमार को स्मृति चिन्ह् व शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।

राजेश कुमार ने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का उनकी सेवा के दौरान उन्हें दिये गये सहयोग व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक  आशीष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी  शशि सिंह, उप निदेशक  के.एस. चौहान,  नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक  मनोज श्रीवास्तव, IMG-20210630-WA0068-300x200 सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक  राजेश कुमार हुवे सेवानिवृत्ति रवि बिजारनियां एवं सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।