बाजार खोलने की मांग को लेकर सीएम से मिले कौशिक

बाजार खोलने की मांग को लेकर सीएम से मिले कौशिक

देहरादून 1 जून , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रदेश में कोरोना के मामलो में आ रही कमी और व्यापारियों की मांग को देखते हुए बाजार खोलने की मांग की।  कौशिक ने कहा कि सरकार के अथक प्रयास और व्यापारियों सहित अन्य वर्गों के प्रयास से ही कोरोना की रफ़्तार पर अंकुश के साथ केस भी कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाजार बन्द होने के कारण व्यापारियों के सामने भी आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जब कोरोना के केस बढ़ रहे थे तो व्यापारियों ने खुद ही आगे आकर बाजार बन्द करने की पहल की।अब व्यापारी मार्केट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बाजार खोल दिये जाए। नियमित बाजार खुलने से अनावश्यक भीड़ भी नहीं होगी और लोगो व व्यापारियों को भी सहूलियत मिलेगी तो कोरोना संक्रमण पर भी अंकुश लगेगा।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कांग्रेस के अनुसुचित् जाती के प्रदेश अधयक्ष् व् पूर्व विधायक राजकुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक से करी वार्ता।सौंपा ज्ञापन।

Next post

6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार