जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार गिरफ्तार
सोमवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार (Nadeem Abrar Arrested) को गिरफ्तार किया है. IG कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि नदीम अबरार कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है. उसका पकड़ा जाना एक बड़ी कामयाबी है. उसे बडगाम के नरबाल इलाके से गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि जब वह अपनी कार में बैठ कर जा रहा था तभी उसे सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया. उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. जो संभवतः एक आतंकी है. नदीम 2018 से लश्कर ए तैयबा के लिए काम कर रहा था.


