कंपनी की बस से हो रही थी शराब तस्करी, दो धरे

देहरादून, 4 जून। सेलाकुई की कंपनी की दो बस से कच्ची शराब की तस्करी में कैंट कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 10 लीटर शराब बरामद की गई है। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पंडितवाड़ी में पुलिस बैरियर पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेलाकुई की कंपनी की बसों से शराब जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बैरियर पर सेटमैक्स मेडिकोज कंपनी व यूनि मेडिकोज की बस को रोककर तलाशी ली गई। दोनों बसों के ड्राइवरों के पास से पांच-पांच लीटर शराब बरामद हुई। आरोपितों की पहचान अमरदेव निवासी श्यामपुर ऋषिकेश वर्तमान निवासी पुर्णिया लाइन सेलाकुई व राजेश चांदना निवासी प्रेमनगर ठाकुरपुर के रूप में हुई है। दोनों बसों को सीज कर दिया गया है।प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक कार से चार पेटी देशी शराब बरामद की है। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ धनराज बिष्ट ने बताया कि देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। लक्ष्मीपुर रोड के पास एक चालक पुलिस के वाहन को देख कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई तो उससे चार पेटी शराब बरामद हुई। चालक की तलाश की जा रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।